Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष पात्रता दी और ट्रैक्टर का बंधन हटा, तो बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं

https://resultmp.com/ladli-behna-yojana/

Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नया बदलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान अब 21 वर्ष की महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा और जिन महिलाओं के घर में ट्रेक्टर है उनको भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा आइए जानते सम्पूर्ण जानकारी और फार्म कब भरें जाएंगे।

Ladli Behna Yojana: 21 वर्ष की आयु और ट्रैक्टर रखने वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने पर 10 जुलाई से पहले ऐसी महिलाओं के आवेदन ले लिए जाएंगे और जिन महिलाओं के आवेदन पहले से हैं, उन्हें राशि भी जारी की जा सकती है।

लाड़ली बहना योजना में अभी 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को लाभ देने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 वर्ष तक की महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहीं जिन परिवारों में ट्रैक्टर हैं, उनकी महिलाओं को भी पात्र मानने को कहा है। इसे देखते हुए विभाग ने आंकड़े जुटाए हैं।

Ladli Behna Yojana New Rule

बताया जा रहा है कि 21 वर्ष की आयु की महिलाओं को शामिल करने पर योजना में 13 लाख से अधिक महिलाएं बढ़ जाएंगी, जबकि ट्रैक्टर वाले परिवारों में लगभग चार लाख महिलाओं को लाभ दिए जाने की संभावना है।

यानी आने वाले महीनों में सरकार को एक करोड़ 42 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार रुपये महीने देने पड़ेंगे। इस पर करीब 21 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Ladli Behna Yojana First Installment

  • 1.78 में से 1.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
  • योजना की पात्र एक लाख 78 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 10 जून को राशि नहीं पहुंच पाई थी।
  • इन प्रकरणों में ट्रांजैक्शन फेल हो गया था।
  • जिला स्तर पर ऐसे खातों की जांच कराई गई तो पता चला कि अधिकतर में डीबीटी (डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम नहीं हो पाया था।
  • वहीं कुछ खातों में आधार लिंक नहीं हुए थे
  • तो कुछ में आधार नंबर किसी और बैंक खाते से लिंक था।
  • इनमें सुधार कराया गया और इनमें से एक लाख 20 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचा दी गई है।
  • संचालनालय के आयुक्त डा़ रामराव भोंसले बताते हैं कि शेष के खातों में भी अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगी।

Free Silai Machine Yojana 2023: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी फ्री सिलाई मशीन, फार्म डाउनलोड करें

किसानो का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़, New Kisan Karj Mafi List में नाम कैसे चेक करें?

Swikriti Patra Ladli Bahna Yojana 2023: जिन लाडली बहनों को अभी तक नहीं मिले स्वीकृति पत्र वह ना हो परेशान बस यह काम करें

लाड़ली बहना योजना पहली किस्त मैसेज एक रुपए वाला अंतिम मैसेज नहीं आया, तो क्या करें, उनका 10 जून को रुपया आएगा या नहीं जानें

PM Mudra Loan Yojna 2023 Application Start Best Link Apply: पीएम मुद्रा लोन योजना 5 लाख तक नहीं लगेगा ब्याज , यहां से करें आवेदन

Ladli Behna Yojana

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!