Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

MP Board 10th 12th Copy Check News: अब होगी कॉपियां चेक, देखिए पूरी खबर

MP Board 10th 12th Copy Check News: माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 व 2 मार्च से शुरू हो गई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (MP Board 10th 12th Copy Check News) को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिसमें 15 मार्च तक हो चुके पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। जबकि 15 मार्च के बाद होने वाले पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। MP Board की ताजा अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।

MP Board 10th 12th Copy Check News के तहत 19 मार्च यानी कल से कक्षा 10वीं और 12वीं की पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ होना है। हालांकि अभी तक समन्वयक संस्था मार्तंड विद्यालय क्रमांक 1 में माध्यमिक शिक्षा मंडल में उत्तर पुस्तिकाएं नहीं भेजी है। लेकिन उम्मीद के अनुसार शनिवार शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं संस्था में पहुंच जाएंगे इसके बाद रविवार से मूल्यांकन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

MP Board Related Article –

MP Board 10th 12th Copy Check News

MP Board 10th 12th Copy Check News के तहत बोर्ड परीक्षा के पेपर के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से आरंभ होना है। जानकारी के अनुसार दूसरे जिले के लगभग 500000 उत्तर पुस्तिकाऐं माध्यमिक शिक्षा मंडल रीवा समन्वयक संस्था में मूल्यांकन के लिए भेजेगा। MP Board 10th 12th Copy Check News के तहत इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने करीब 600 मूल्यांकनकर्ताओं की सूची तैयार की है।

शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के इन मूल्यांकन कार्यकर्ताओं को मूल्यांकन की सूचना शीघ्र ही भेज दी जाएगी जिससे समय पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य उन्हें कार्यमुक्त कर सकें। बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कितने पुस्तिकाओं का मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार दो चरणों में कराया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू किया जाएगा। 

MP Board 10th 12th Copy Check News Overview

एमपी बोर्ड Copy चेक जानकारी 2023
आर्टिकलMP Board 10th 12th Copy Check News
श्रेणीMP Board Exam 2023 New Update
स्थान India
राज्यMadhya Pradesh
कक्षा 10 वीं,12 वीं बोर्ड परीक्षा
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटmpbse.nic.in

MPBSE Copy Check News

माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश अनुसार इस बार कक्षा 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में करवाया जाएगा। इसके पहले चरण में 15 मार्च तक हो चुकी परीक्षाओं के पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च से होने वाली परीक्षाओं का मूल्यांकन 5 अप्रैल से किया जाएगा। पहले चरण का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा जो कि 30 मार्च तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में अनुमानित 200000 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आ सकती है जिसके लिए करीब 300 मूल्यांकनकर्ताओं की आवश्यकता होगी। पहले चरण में कक्षा दसवीं के संस्कृत में हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकित होगी। जबकि कक्षा बारहवीं के भौतिक जीव विज्ञान अंग्रेजी विषय एवं अर्थशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले चरण में होना है।

MP Board Copy Checking New Rule

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं क्या आयोजन को लेकर इस बार कई तरह के नियमों में बदलाव किया है। जिसमें परीक्षा के आयोजन से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं एवं प्रश्नपत्र के पैटर्न में भी बदलाव कर दिया गया है। इसके साथ ही अब मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर की आंसर शीट के मूल्यांकन को लेकर भी कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जिसके अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्हें एक भी अंक नहीं मिल रहे हैं एवं ऐसे विद्यार्थी जिनके अंक 90% से ज्यादा आ रहे हैं उनका मूल्यांकन दोबारा से किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो एक अंक से किसी विषय में विशेष स्थान या प्रथम स्थान प्राप्त करने से चूक रहे हैं उनके भी मूल्यांकन में सावधानी बरती जाएगी। इसके अलावा मंडल के विदेशों में भी बताया गया कि भौतिक विज्ञान के गलत प्रश्नों को हल करने के प्रयास पर चार अंक बोनस के दिए जाएंगे।

MP Board 10th 12th Copy Check News Highlights

  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन इस बार दो चरणों में किया जाएगा।
  • पहले चरण का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा जो कि 30 मार्च तक चलेगा।
  • दूसरे चरण के मूल्यांकन की संभावित तिथि 1 अप्रैल बताई जा रही है पहले दूसरे चरण के मूल्यांकन के लिए 5 अप्रैल तिथि बताई गई थी।
  • पहले चरण में अनुमानित 2 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ सकती है जिसके लिए 300 मूल्यांकनकर्ताओं की आवश्यकता होगी। 
  • भौतिक विज्ञान के पेपर में गलत उत्तर को हल करने के प्रयास में बोनस के 4 अंक प्रदान किए जाएंगे। 
  • इस बार मूल्यांकन का समय कमजोर और अच्छे दोनों ही तरह के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

FAQs – Related to MP Board 10th 12th Copy Check News

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से शुरू किया जाएगा?

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू किया जाएगा।

एमपी बोर्ड की परीक्षाएं कब खत्म होगी?

एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 27 मार्च को खत्म होंगी।

MP बोर्ड की कॉपी में कितने पेज होते हैं?

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में पूर्व में दी जाने वाली 20 पेज की कॉपी को अब बढ़ाकर 32 पेज कर दिया है

MP Board परीक्षा में प्रश्न उत्तर कैसे लिखें?

MP Board परीक्षा में हर प्रश्न का उत्तर सटीक और अर्थपूर्ण होना चाहिए। जो प्रश्न पूछा गया हो उसी के आधार पर और उचित शब्द सीमा के अंदर ही उत्तर लिखना चाहिए। ज्यादा लंबा उत्तर या अधिक विस्तृत उत्तर लिखने से भी परीक्षक खीझ जाता है और वह अंक देने से पीछे हटता है।

MP Board 10th Science Paper DownloadClick Here
Join Our WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
HOME PAGEResult MP

Leave a Comment

error: Content is protected !!