मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अन्तर्गत पात्र महिलाओं को 7 नवंबर को 6 वीं किस्त मिलेगी आदेश जारी

Ladli Bahna Yojana 7 November

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को नवंबर 2023 महीने की आर्थिक सहायता राशि जो की छठवीं किस्त लाडली बहनों को 1250 रुपए की कब जारी की जाएगी किस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में आदेश जारी किया है चलिए देखते हैं आगे इसमें क्या लिखा है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को माह नवंबर 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण निर्धारित तिथि दिनांक 10 नवंबर 2023 के स्थान पर 7 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को लाडली बहनों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत महा नवंबर 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का दिनांक 7 नवंबर 2023 को भुगतान केवल उन पात्रता महिलाओं को किया जाना है जिन्हें माह अक्टूबर 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सफल भुगतान किया जा चुका है। ऐसी महिलाएं जिन्हें अक्टूबर महीने में 1250 रुपए की किस्त दी गई है उन सभी महिलाओं को नवंबर महीने की 7 तारीख को 1250 रुपए बैंक खाते में आएंगे।

Ladli Bahna Yojana 7 November 6th Kist
Ladli Bahna Yojana 7 November 6th Kist

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!