Ladli Bahna Yojana News: 23 साल से ज्यादा उम्र की लाड़ली बहनें फिर आवेदन से वंचित, पोर्टल मांग रहा ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर

Ladli Bahna Yojana News

Ladli Bahna Yojana News: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना दूसरे चरण के तहत मंगलवार से आवेदन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें आयु 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं महिलाओं के अलावा 60 वर्ष से कम आयु की सिर्फ वे महिलाएं आवेदन जमा कर पा रही हैं, जिनके परिवार में ट्रैक्टर हैं।

21 से 23 वर्षपात्र है।
23 से 60 वर्ष, परिवार में ट्रेक्टर हैपात्र है।
23 से 60 वर्ष, परिवार में ट्रैक्टर नहीं हैअपात्र

अब आपको सब कुछ समझ आ गया होगा कि किन महिलाओं को फार्म भरने का मौका मिला है। सरकार ने पोर्टल पर बदलाव कर दिया बिना सूचना दिए।

Ladli Bahna Yojana News: दूसरी तरफ 23 साल से अधिक उम्र की उन महिलाओं के आवेदन पोर्टल स्वीकार ही नहीं कर रहा जिनके पास ट्रैक्टर नहीं हैं। जिलेभर में ऐसी हजारों महिलाओं के वंचित होने की जानकारी मिल रही। ये वे महिलाएं हैं जो कि समग्र, आधार व बैंक खाते में संशोधन, नए बैंक खाता खुलवाने में देरी या फिर केवाईसी न करा पाने के कारण पहली बार आवेदन नहीं कर पाई थीं।

जो महिलाएं पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाई थी और उनके परिवार में ट्रैक्टर नहीं है वह महिलाएं क्या करें। मुख्यमंत्री इन महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

Ladli Bahna Yojana News

25 जुलाई 2023 मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों से ऐसी कई महिलाओं के आवेदन जमा न होने से उन्हें निराश लौटते देखा गया। जो ट्रेक्टर धारक परिवार से नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का कहना था कि हम लोग इसमें क्या कर सकते हैं। पोर्टल ही आवेदन नहीं ले रहा। दो ही फार्मेट में आवेदन जमा हो पा रहे हैं। 21 से 23 साल की महिलाएं और 23 साल से अधिक की वे महिलाएं जिनके पास ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

यह तो महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है किसी को लाभ मिलेगा और किसी को नहीं। यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को सभी महिलाएं जो शिक्षित हैं जिनको ट्विटर चलाना आता है उनको ट्वीट करना चाहिए मुख्यमंत्री को टैग करके।

Ladli Bahna Yojana News Update 25 July

पहले दिन सागर जिले में 2700 पंजीयन, प्रदेश में सबसे ज्यादा, DPO ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन जिले में शाम 5 बजे तक 2700 पंजीयन हुए। प्रदेश में सबसे ज्यादा सागर में आवेदन जमा हुए। नवीन पात्रता अनुसार 21 साल की आयु पूर्ण करने वाली बहनें और 23 साल से अधिक आयु वाली वे बहनें जिनके परिवार में ट्रैक्टर हैं। दो ही श्रेणी में आवेदन जमा हो रहे हैं। सर्वे भी इन्हीं दो श्रेणी में पात्रता रखने वालों के कराए गए थे। जिले में ऐसी 25 हजार पात्र महिलाएं मिली थीं। नवीन पात्रता धारी महिलाएं अपना ऑनलाइन पंजीयन 20 अगस्त तक करा सकेंगी।

शासन के निर्देश पर अमल हो रहा है ऐसा कलेक्टर का कहना है

कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि मंगलवार से लाड़ली बहना के नवीन पात्रता के अनुसार पंजीयन की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य शासन के दिशा निर्देश पर अमल हो रहा है। नवीन पात्रता के अलावा किसी और तरह से आवेदन से वंचितों के संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले।

Ladli Behna Yojana One Rupees Message New Update: एक रुपए वाला मैसेज फिर से आने वाला है, अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं दूसरी किस्त आने में, यह जरूरी काम अवश्य करें

Ladli Behna Yojana 2nd Registration Delay : इस दिन से शुरू होंगे दूसरे चरण के आवेदन

MP Ladli Bahna Yojana 2.0 लाड़ली बहना योजना के दूसरे दौर में फॉर्म रिजेक्शन होने से बचाएं इन बातों का ध्यान रखें

Ladli Behna Yojana New Form Date: अब जल्दी से सभी महिलाएं हो जाए तैयार क्योंकि लाडली बहना योजना 2023 के इस दिन से भरे जाएंगे फार्म

Ladli Bahna Yojana Second Round First Kist लाड़ली बहना योजना में दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं को पहली किस्त 1000 कब मिलेगी जानें

Ladli Bahna Yojana Form 25 July कल से भरना शुरू होंगे इन बहनों को लाभ नहीं मिलेगा जानें क्यों?

Ladli Bahna Yojana News आशा करते हैं सभी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की ताजा अपडेट मिल चुकी है अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here
Ladli Bahna Yojana News
Ladli Bahna Yojana News

12 thoughts on “Ladli Bahna Yojana News: 23 साल से ज्यादा उम्र की लाड़ली बहनें फिर आवेदन से वंचित, पोर्टल मांग रहा ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर

  1. Tractor Nahin Hai to form Nahin bharaye Jaenge yah to bilkul galat hai Agar tractor Hota To Ham form bharane aate hi kyon

    1. Mere sath bhi galt huaa jab Mai 23 saal ki nhi thi tab form bara rha tha ab mai 23 saal 2 mahine ki hone bali hu to nhi bara rha form mai kya karu

  2. Ye Bhahut Galat Kiya Mama ji Ne Kyo ki Bhaut Si Bheno Ke Form Nahi Bharaye थे Jinki Umr 24 Sal Se Jyada He Bhahut Si Jinke 1 ya 2 Din Ghat Rahe थे 24 Sal Hone Me Vo Bhene Bhi Vanchit Ho Gai He .. Ye Bhahut Galat Ho Raha He .. Mera Kehna He Mama Ji Se Ki Port Se Tractar Ka Rajistreson Number Hataye ….

  3. पिछले बार मेरा फॉर्म नही भरा पाया ओर अब इसलिए नहीं भरा रहा कियोकी ट्रेक्टर नही है अब क्या करे।ये तो गलत है। एसी बहुत सी गरीब महिला भी छूट गई है।

  4. मेरा नाम शिवानी है मेरा 02/04/2002 है पर पोर्टल मैं जनवरी मैं पैदा होना अनिवार्य है ये कैसा नियम है 21वर्ष से जायदा हो गए पर फोम फिर भी नही भर पा रहे है पहले 23 कि नही थी और अब 21वर्ष के बाद भी पोर्टल पर 20वर्ष ही बता रहा है

  5. Mama ji jin behno ne kisi wajah se pehle form nahi bhar pai unko moka do kya bo behne nahi hai ,or ek behen ka ghar bas Jaye or dusri ka ujad jaye ye kaisa matlab hai

  6. Rashmi Sharma
    C.M.sir .is desh mai bahut si garib mahilaye hogi .jinki family condition theek nahi hogi .aapka ye trector vala rules wrong hai .ab ladli bahne trector kaha se laye.aap sabhi ladli bahno ke saath justice kare. Aur 21 se 60 age ki sabhi ladli bahno ko farm bharvaiye .maf kijiye aapka faisla galat lag raha hai.

  7. Shivraj ji open form for every women age from 21 to 60 years? Not for the tractor owner?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!