MP Board New Result Pattern 2023: बोर्ड के रिजल्ट का नया पैटर्न जारी, इस प्रकार मिलेंगे नंबर

MP Board New Result Pattern

MP Board New Result Pattern 2023: मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल की आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर MP Board New Result Pattern 2023 को लेकर सूचना जाहिर की है। MP Board New Result Pattern 2023 के अनुसार 8 जून 2022 को 10 वीं परीक्षा के लिए नई योजना लागू की गई थी। इस नई अंक योजना के अनुसार विद्यार्थियों की कॉपी का मूल्यांकन करते समय उन्हें शिक्षा मंडल द्वारा बनाई गई नई योजना के अनुसार अंक दिए जाएं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी विद्यालय संस्थानों के सभी संस्थापकों को यहां निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द इस नई अंक योजना के अनुसार परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करें। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस सूचना के साथ त्रैमासिक परीक्षा, वार्षिक अर्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा में किस प्रकार मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे, उसका उदाहरण भी दिया गया है।

MP Board New Result Pattern 2023

माध्यमिक शिक्षा मंडल के MP Board New Result Pattern 2023 के अनुसार त्रैमासिक परीक्षा मे विज्ञान विषय के कुल 100 अंक होंगे। जिसमें से 75 अंक थ्योरी के और 25 अंक प्रैक्टिकल के दिए जाएंगे। इसके साथ गणित विषय का पेपर कुल 100 अंकों का होगा। जिसमें से 70 अंक Theory के होंगे और 20 अंक प्रैक्टिकल के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इस प्रकार दोनों पेपर कुल मिलाकर 100 अंको के होंगे। लेकिन छात्रों को अंक 80 और 90 अंको में से दिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड के अर्धवार्षिक परीक्षा में गणित विषय कुल 60 अंकों का होगा जिसमें से 45 अंक थ्योरी के और 15 अंक प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट के दिए जाएंगे। इसके साथ विज्ञान विषय 100 अंकों का होगा जिसमें 75 अंक थ्योरी के होंगे और 25 अंक प्रैक्टिकल के लिए जाएंगे।

MP Board Related Article –

MP Board New Result Pattern 2023 Overview

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल
आर्टिकल का प्रकारMP Board New Result Pattern 2023
श्रेणीएमपी बोर्ड परीक्षा 2023
स्थानभारत
राज्यमध्यप्रदेश
कक्षा10th & 12th
वर्ष2023
अधिकारिक वेबसाइटmpbse.nic.in
MP Board New Result Pattern

MP Board Form Correction Date 2023

एमपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परिक्षाओं के लिए MP Board Form Correction Date 2023 आगे बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने MP Board 10th 12th Exam के लिए भरे जाने वाले आवेदन पत्र में विषय संशोधन की तिथि को 26 फरवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। आवेदन पत्र में विषय संशोधन की अंतिम तिथि पहले 18 फरवरी 2023 थी जिसे बढ़ाकर अब 26 फरवरी कर दिया गया है। इसके साथ ही MP Board 9th-11th के जिन छात्र-छात्राओं के नाम प्रवेश सूची में शामिल नहीं किए गए थे एवम जिनकी विषय संशोधन किए जाना अभी शेष है वे अंतिम तारीख से पहले यह कार्य कर लें।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं की आयोजन तिथि अब नजदीक है जिसके लिए मंडल ने प्रदेश भर में बनाए जाने वाले MP Board Exam Center की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व असंवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल है। 

MB Board Teacher Holidays Cancel 

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय ने डिवीजन के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं के अवकाश कैंसल कर दिए हैं। किसी शिक्षक के गंभीर रुप से बीमार हो जाने पर वे अपना मेडिकल प्रमाण के आधार पर ही अवकाश लेने के लिए स्वीकृति प्राप्त कर सकेगा। वहीं सामान्य तौर पर किसी भी स्कूल के प्राचार्य को शिक्षकों के अवकाश स्वीकृति के लिए अपनी अनुशंसा नहीं देने के निर्देश दिए हैं।

इन आदेश में यह भी बताया गया है की विद्यालयों का सघन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन निरीक्षण हो। जिसमें प्रदेश के किसी भी विद्यालय में अगर कोई शिक्षक या शिक्षिका अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो उन पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। भाग्य संयुक्त संचालक कार्यालय के लिए गए आदेश अनुसार किसी भी शिक्षक शिक्षिका को बिना कारण अवकाश नहीं दिया जाएगा।

MP Board Exam Supplementary Copy

मंडल ने इस वर्ष से बोर्ड परिक्षाओं में MP Board Exam Supplementary Copy नहीं दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका के बाद अगर अलग से सप्लीमेंट्री कॉपी दी जाती थी। असल में पिछले कई सालों से बोर्ड परिक्षाओं में 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। जिसके बाद अगर विद्यार्थियों को पूरक पुस्तिकाओं की आवश्यकता होती थी तो उन्हें दी जाती थी। लेकिन इस वर्ष से उत्तर पुस्तिकाएं 32 पेज की होंगी, जिसमें पिछले वर्ष की उत्तर पुस्तिका से कई अधिक पेज होंगे। इसलिए इस वर्ष से पूरक पुस्तिकाएं नहीं दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की अच्छे से जांच करनी है। अगर परीक्षा के बाद कटी-फटी या उधड़ी हुई उत्तर पुस्तिका दी जाती है तो वह नकल की श्रेणी में रखा जाएगा।

FAQs related to MP Board New Result Pattern 2023

MP Board Form Correction Last Date 2023 क्या है?

MP Board Form Correction Last Date 2023, 26 फरवरी है।

MP Board 10th Exam 2023 Paper कितने नम्बर का होगा?

MP Board 10th Exam Paper 75 नम्बर का होगा।

MP Board 12वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

अब 100 नहीं, सिर्फ 80 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। इस थ्योरी पेपर में पास होने के लिए छात्रों को 33 की जगह 27 अंक लाने होंगे।

MP Board New Result Pattern –

MP Board Leak Paper UpdateClick Here
Join Our WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
HOME PAGEResult MP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!