MP Teacher Bharti News: नवनियुक्त शिक्षकों को बड़ी सौगात, दूसरे साल से 100 प्रतिशत सैलरी मिलेगी

MP Teacher Bharti News

MP Teacher Bharti News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सभी को खुशखबरी देने का काम कर रहे हैं अब नवनियुक्त शिक्षको को 100 प्रतिशत वेतन दूसरी ही साल में देने की घोषणा कर दी गई है। आइए क्या है पूरा मामला जानते हैं।

मध्यप्रदेश में हुई 11 हजार 885 शिक्षकों की भर्ती के बाद बुधवार को सभी का पहला प्रशिक्षण शुरू हुआ। राजधानी के सीएम हाउस में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से नवनियुक्त शिक्षक आए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद थे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से वर्चुअल जुड़े।

मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। एक दिवसीय इस प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री खुद शिक्षकों को मोटिवेट कर रहे हैं। अब खुशखबरी शिक्षकों के लिए भी आ चुकी है। पहले की तुलना में यह नियम सही है।

MP Teacher Bharti News पढ़ें।

दूसरे साल से ही 100 फीसदी सैलरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उदाहरणों से कम वेतन की बात कही। चौहान ने कहा कि हमने सभी का वेतन 40 से 50 हजार के बीच लेकर आए। पिछली सरकार ने जो गलती की थी पहले साल 70 फीसदी वेतन, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी, फिर चौथे साल से 100 फीसदी वेतन देने का फैसला किया था। लेकिन हमने इसमें थोड़ा सा सुधार कर दिया है। पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 100 प्रतिशत सैलरी दी जाएगी।

MP Teacher Bharti News: चौहान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान देना, कौशल देना, नागरिकता के संस्कार देना। ज्ञान देने का मतलब है कि पीढ़ियों के ज्ञान को नई पीढ़ी को ट्रांसफर कर दो। बच्चों को इतना कुशल बनाना कि उसे रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खाए। इसी लिए हम 6वीं क्लास से व्यावसायिक शिक्षा भी देंगे। साथ ही बेटियों के प्रति अच्छे भाव रखना भी सिखाना चाहिए। MP Teacher Bharti News

बच्चों को बदलना हो तो पहले स्वयं को बदलों चौहान ने कहा कि हम ऐसे बच्चों का निर्माण कर दें। जो प्रदेश ही नहीं देश का नाम रौशन कर दें। बच्चे गीली माटी की तरह होते हैं, जैसा मोड़ देंगे, वैसे बन जाएंगे। आप दुनिया बदल सकते हो। आप एक तरफ देखते हैं गदर मचाने वाले बच्चे, नशा करने वाले बच्चे, समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। परिवार को परेशान करते हैं। दूसरी तरफ बच्चों को एनसीसी जैसी गतिविधियों में लगा देंगे तो वैसे बन जाएंगे। चौहान ने कहा कि आपको बच्चों को बदलना है तो पहले स्वयं को बदलना होगा। शिक्षकों को भी नशे से दूर रहना चाहिए।

MP Teacher Bharti News: आप आचरण से सिखा सकते हैं, भाषण से नहीं सिखा सकते। मुझे भरोसा है कि आप नया भारत गढ़ोगे। आपने यदि अच्छे ईमानदार, कर्मण, देशभक्त बच्चे गढ़ दिए तो भारत बनेगा या नहीं। भारत बनकर खड़ा हो जाएगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि शिक्षा ऐसी जो मनुष्य को मनुष्य बना दे।

अपने गुरू के बारे में बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी गुरुओं को अपने गुरू के बारे में बताया। चौहान ने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने गुरू रतन चंद जैन जी की वजह से हूं, जिन्होंने मुझे पहली दूसरी, चौथी में पढ़ाया। उन्होंने मुझे जोर से बोलना सिखाया, बाद में इतने जोर से बोलना शुरू किया कि मेरे जैसा कोई पाठ पढ़कर नहीं सुना पाता था। मेरे गुरू ने मुझे बोलना सिखाया। इतना बोलना सिखा दिया कि आज तक बोल रहा हूं।

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक अपने परिश्रम से सबकुछ कर सकता है। सभी को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। आप ही हैं जो बच्चों का भविष्य बनाते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुओं ने विचार नहीं इतिहास ही बदल दिया। दो प्रकार की बातें हो सकती है। एक चलो यार नौकरी लग गई, जिंदगी अच्छी कटेगी। अब रोटी की चिंता नहीं, एक बात यह भी हो सकता है। रोजगार महत्वपूर्ण है। लेकिन, यह रोजगार नहीं है। यह प्रोफेशन नहीं है। हमारा काम है एक मिशन का काम है। हम बड़े उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम लोग गुरु हैं शिक्षक हैं।

MP Teacher Bharti News – आशा करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े जिससे कोई भी अपडेट आएगा हम आपको बता दें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके।

Join Our WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
HOME PAGEResult MP
MP Teacher Bharti News
https://resultmp.com/mp-board-class-5th-maths-varshik-paper-2023/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!