Sikho Kamao Yojana MP 2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना महत्वपूर्ण तिथियां, कोर्स की लिस्ट और पूरी जानकारी, यहां पढ़ें

Sikho Kamao Yojana MP

Sikho Kamao Yojana MP 2023 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की सम्पूर्ण जानकारी यहां से पढ़ें आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, संस्थानों की सूची यहां से ट्रेनिंग मिलेगी, कोर्स की लिस्ट जिनमें काम सीख कर हर महीने 8000-10000 रूपए प्रति माह ट्रेनिंग के दौरान मिलेंगे।

सभी छात्र एवं छात्राएं जो मध्यप्रदेश की सभी ताजा अपडेट पाने के लिए गूगल न्यूज पर फोलो जरूर करें जब भी कोई सूचना आएंगी गूगल आपको सूचित कर देगा।

Sikho Kamao Yojana MP में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। और प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। Sikho Kamao Yojana MP 2023 यह क्रांतिकारी योजना युवाओं को बैसाखी पर चलना नहीं, अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

  • योजना में कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे।
  • प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट कॉउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
  • योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा, कौशल उन्नयन से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमाई का बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा। Sikho Kamao Yojana MP 2023

“बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ Sikho Kamao Yojana MP 2023 होगा।”

प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पेन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे।

Sikho Kamao Yojana MP 2023 Details

  • योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए,
  • आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए,
  • डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और
  • स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी।
  • संबंधित प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।

योजना में प्रशिक्षण के लिए 703 कार्य-क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इसमें से कुछ क्षेत्र का नाम नीचे दिए गए हैं।

  • विनिर्माण क्षेत्र,
  • इंजीनियरिंग,
  • इलेक्ट्रिकल,
  • मैकेनिकल,
  • सिविल,
  • प्रबंधन,
  • मार्केटिंग,
  • होटल मैनेजमेंट,
  • टूरिज्म,
  • ट्रेवल,
  • अस्पताल,
  • रेलवे,
  • आई.टी. सेक्टर,
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट,
  • बैंकिंग,
  • बीमा,
  • लेखा,
  • चार्टर्ड एकाउंटेंट
  • और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को जोड़ा जाएगा।
  • मीडिया, कला, कानूनी और विधि सेवाएँ, शिक्षा-प्रशिक्षण तथा सेवा क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठान भी योजना में सम्मिलित होंगे।

Nari Samman Yojana MP 9 May Launch मध्य प्रदेश में ‘बहना बनाम नारी’, बीजेपी को पटखनी देने के लिए कमलनाथ ने शुरू की योजना

Ladli Bahna Yojana Bank Aadhar Link: 31 मई से पहले अपने खाते को आधार से लिंक करवाने का आदेश, जाने क्या है पूरी न्यू अपडेट?

Ladli Bahna Yojana List Download 1 May 2023 सभी लाड़ली बहना अपना नाम देखे लिस्ट जारी हो चुकी

DBT Bank Account Ladli Behna Yojana: बैंक डीबीटी होना जरूरी अन्यथा लाडली बहना योजना का पैसा नहीं मिलेगा Last Date 30 April

CM Ladli Bahna Yojana First Installment: देखें कब तक आएगा लाडली बहना योजना की पहली किस्त ₹1000

MP Ladli Behna Yojana List 2023: पात्र-अपात्र महिलाओं की पूरी लिस्ट निकल गई Best Link Activate

Sikho Kamao Yojana MP 2023: योजना से प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता प्राप्त होगी, जिससे उनके नियमित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। योजना से प्रमुख प्रतिष्ठानों को जोड़ने के‍ लिए पुणे, बैंगलुरू और नोएडा में कार्यशालाएँ की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में युवाओं को योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से संभाग और जिला‍ स्तर पर गतिविधियाँ संचालित होंगी।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत कोर्स की लिस्ट काफी लंबी है। इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं एवं 15 PAGE की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

कोर्स की लिस्ट Download – Click Here

Sikho Kamao Yojana MP 2023 – आशा करते हैं आपको सीखो कमाओ योजना की सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी है अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here
Sikho Kamao Yojana MP 2023
Sikho Kamao Yojana MP 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!