Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर

Class 8th Social Science Annual Paper

Class 8th Social Science Annual Paper MP Board: हेलो छात्र एवं छात्राएं आज के इस आर्टिकल में हम आपको कक्षा 8 वीं विषय सामाजिक विज्ञान पेपर के सभी प्रश्न उत्तर जो हम आपको बता रहे हैं उनको अच्छे से याद कर लेना है। कक्षा 8 वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 के साथ इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 27 मार्च 2023 होने वाली एमपी बोर्ड कक्षा 8 वीं विषय सामाजिक विज्ञान पेपर के सभी प्रश्न नीचे दिए गए हैं। आप सभी अनुरोध है सभी पेपर की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े।

Class 8th Social Science Annual Paper 2023 MP Board एमपी बोर्ड कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 के पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े। सभी प्रश्न याद कर लेना चाहिए पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको प्रश्न उत्तर याद नहीं है फिर पेपर में अच्छे अंक प्राप्त नहीं हो सकतें। Download PDF MP Board Class 8th Social science Annual Paper 2023 Download PDF Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 8 वीं के सभी छात्र एवं छात्राएं नीचे दिए प्रश्न पत्र को याद कर लो अब समय बहुत कम है। Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023 लीक पेपर से प्रश्न को लिया गया है 27 मार्च के पेपर में पक्का आने की सम्भावना है।

Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023

वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2022-23

कक्षा- 8वीं

विषय- सामाजिक विज्ञान

समय- 2:30 घण्टे                               पूर्णांक- 60

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 01-10 तक)

निर्देश प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-

प्रश्न 1. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार कब बनाया गया?

(अ) 1910 के दशक में

(ब) 1920 के दशक में

(स) 1930 के दशक में

(द) 1940 के दशक में

उत्तर.. (ब) 1920 के दशक में

प्रश्न 2. राष्ट्रीय संग्रहालय एवं राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थित हैं-

(अ) कोलकाता में

(ब) मुम्बई में

(स) चेन्नई में

(द) नई दिल्ली में

उत्तर..(द) नई दिल्ली में

प्रश्न 3. ‘कठपुतली’ एक…………होता है।

(अ) खिलौना

(ब) हथियार

(स) बर्तन

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) खिलौना

प्रश्न 4. ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कहाँ की गई थी?

(अ) पेरिस

(ब) रोम

(स) लन्दन

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) लन्दन

प्रश्न 5. कौन-सी पश्चिमी ताकत सबसे पहले भारत आई?

(अ) ब्रिटिश 

(ब) स्पेनिश

 (स) पुर्तगाली

(द) फ्रांसीसी

उत्तर..  (स) पुर्तगाली

प्रश्न 6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकांश प्रारंभिक नेता इनमें से कहाँ के थे?

(अ) बम्बई और दिल्ली

 (ब) बम्बई और कलकत्ता

(स) कलकत्ता और मद्रास

(द) दिल्ली और मद्रास

उत्तर-  (ब) बम्बई और कलकत्ता

प्रश्न 7. भारतीय राज्य के….अंग होते हैं।

(अ) एक

(ब) दो

(स) तीन

(द) चार

उत्तर.. (स) तीन

प्रश्न 8. संसद द्वारा पारित ऐसा कानून जो बेहद अलोकप्रिय है। ऐसे कानून की लोगों द्वारा किस प्रकार आलोचना की जाती है?

(अ) जन सभाओं द्वारा

(ब) अखबारों में लिखकर

(स) टी.वी. चैनलों में

(द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा

उत्तर.. (द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(अ) उपयोगिता

(ब) मूल्य

(स) मात्रा

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर…(स) मात्रा

प्रश्न 10. इनमें से कौन-से स्थान सघन बसे क्षेत्र हैं?

(अ) मरुस्थल क्षेत्र

 (ब) नदी घाटी

 (स) सघन वन क्षेत्र

 (द) पर्वतीय क्षेत्र

उत्तर.. (ब) नदी घाटी

लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 11. जेम्स मिल कौन था?

उतर. जेम्स मिल एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री तथा राजनीतिक दार्शनिक था।

प्रश्न 12. चार्टर से क्या तात्पर्य था?

उत्तर. चार्टर से तात्पर्य था कि इंग्लैंड का अन्य कोई व्यापारिक समूह पूर्व के साथ व्यापार में कंपनी के साथ प्रतिद्वंदिता नहीं करेगा।

MP Board Class 8th Social Science Paper PDF 2023

MP Board 12th Pass Student News

MP Board Best Of 5 Scheme Explain

MP Board Leak Papers Cancel 2023

MP Board Paper Leak News 2023

MP Board Class 10th 12th Passing Marks

MP Board 10th 12th Marksheet Download Kaise Karen

MP Board 10th 12th Result Date 2023

MP Govt Job Update 2023

प्रश्न 13. वन गाँवों की स्थापना क्यों की गई?

उत्तर. रेलवे के स्लीपर निर्माण के लिए पेड़ काटने वाले मजदूरों की सस्ती एवं आसानी से उपलब्धता को ध्यान में रखकर वन गांव की स्थापना की गई।

प्रश्न 14. मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए क्यों तैयार हुए?

उत्तर.. मेरठ पर कब्जा करने के पश्चात वहां के सिपाही दिल्ली की ओर बढ़े। दिल्ली रेजीमेंट के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया तथा अपने अफसरों की हत्या कर दी। यह सभी सिपाही लाल किले पहुंचे तथा बहादुर शाह जफर को उन्होंने अपना नेता घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में अनिच्छा के बावजूद बहादुर शाह को विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए तैयार होना पड़ा।

प्रश्न 15. ‘वुड के डिस्पैच’ से आप क्या समझते हैं?

उत्तर.. 1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी के लंदन स्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारतीय गवर्नर जनरल को शिक्षा के विषय में एक नीति पत्र भेजा। क्योंकि यह नीति पत्र चार्ल्स वुड द्वारा भेजा गया था, आता है इसे वुड के डिस्पैच के नाम से जाना जाने लगा।

प्रश्न 16. संवैधानिक उपचार के अधिकार में किस बात का उल्लेख किया गया है?

उत्तर.. इस अधिकार के अंतर्गत यदि किसी नागरिक को लगता है कि राज्य द्वारा उसके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है तो वह अदालत में जा सकता है।

प्रश्न 17. विपक्षी दल किसे कहते हैं?

उत्तर.. संसद में बहुमत प्राप्त दल /गठबंधन दल का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं।

प्रश्न 18. तटीय एवं शुष्क प्रदेशों में मृदा अपरदन की रोकथाम किस प्रकार की जाती है?

उत्तर.. तटीय और शुष्क प्रदेशों में मृदा आवरण को बचाने हेतु पवन गति को रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं , जिसे मेखला कहते हैं।

प्रश्न 19. स्थानान्तरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?

उत्तर.. स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है।

स्थानांतरी कृषि करने से निम्नलिखित हानियां होती हैं-

1.वनों का ह्रास

2.मृदा अपरदन

3.वायु प्रदूषण आदि

प्रश्न 20. लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर.. लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

प्रश्न 21. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के बीच भारत में होने वाली लड़ाइयों के कारणों की चर्चा कीजिए। 

उत्तर- प्राथमिक कारक जिसने भारत में व्यापारिक कंपनियों के बीच भयंकर लड़ाई का नेतृत्व किया, वह व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता थी। प्रत्येक व्यापारिक कंपनी भारत में एक व्यापारिक एकाधिकार स्थापित करना चाहती थी ताकि वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। नतीजतन, प्रत्येक ने प्रतिद्वंद्वी स्थानीय शासकों के गठबंधन और समर्थन की मांग की जिसके कारण विभिन्न लड़ाईयां हुईं।

  • Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023 –

प्रश्न 22. ज्योतिराव और अन्य सुधारकों ने समाज में जातीय असमानताओं की आलोचनाओं को किस “तरह सही ठहराया?

उत्तर… ज्योतिराव फुले ने ब्राह्मणों के इस दावे पर खुलकर हमला बोला कि आर्य होने के कारण वे औरों से श्रेष्ठ हैं।

(1) फुले का तर्क था कि आर्य विदेशी थे, जो उपमहाद्वीप के बाहर से आए थे और उन्होंने इस मिट्टी के असली वारसियों – आर्यों के आने से पहले यहाँ रह रहे मूल निवासियों – को हराकर उन्हें गुलाम बना लिया था।

(2) जब आर्यों ने अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया तो वे पराजित जनता को नीच, निम्न जाती वाला मानने लगे।

(3) फुले के अनुसार ‘ऊँची’ जातियों का उनकी ज़मीन और सत्ता पर कोई अधिकार नहीं हैं: यह धरती यहाँ के देशी लोगों की, कथित निम्न जाती के लोगों की है।

प्रश्न 23. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?

उत्तर.. (1) संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके अनुसार नागरिक अपने देश का निर्माण अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार कर सकते हैं। 

(2) संविधान देश की राजनीतिक व्यवस्था को तय करता है। 

(3) लोकतांत्रिक देशों में संविधान ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।

प्रश्न 24. औद्योगिक तन्त्र से आप क्या समझते। 

उत्तर- औद्योगिक तंत्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं। निवेश में कच्चे माल, श्रम और भूमि की लागत, जल की उपलब्धता, परिवहन, विद्युत और अन्य अवसंरचना शामिल हैं। प्रक्रम में कई तरह के क्रियाकलाप शामिल हैं जो कच्चे माल को परिष्कृत माल में परिवर्तित करते हैं। निर्गत अंतिम उत्पाद और इससे अर्जित आय है।

Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023 –

MP Board Leak Paper UpdateClick Here
Join Our WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
HOME PAGEResult MP
Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023
Class 8th Social Science Annual Paper MP Board 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!