MP Solar Pump Yojana in Hindi: मध्यप्रदेश सोलर पम्प योजना की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन से पंप लगने तक 90% पैसे सरकार देगी

MP Solar Pump Yojana

MP Solar Pump Yojana मध्यप्रदेश सोलर पम्प योजना की जानकारी फार्म भरने से लेकर पंप लगने तक की प्रक्रिया हम आपको बताने जा रहे हैं। एमपी सोलर पम्प योजना का उद्देश्य, मध्यप्रदेश सोलर पम्प योजना का लाभ, MP Solar Pump Yojana आनलाइन आवेदन फार्म, मध्यप्रदेश सोलर पम्प योजना आवेदन कैसे करें आइए जानते हैं मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना की सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की जानकारी हमारे देश के किसान बिजली से चलने वाले पम्प की सहायता से खेतो में सिंचाई करते है। जहां पर बिजली बार बार जाने की समस्या होती है, वहां डीज़ल पम्प का उपयोग करते है। डीज़ल पम्प का उपयोग करने से किसानो को काफी खर्च करना पडता है । और डीजल के उपयोग से प्रदूषण भी काफी होता है। इन सभी परशानियों से निपटने की लिए राज्य सरकार ने MP Solar Pump Yojana (एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023) का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सोलर पंप वितरित करेगी। इस योजना से प्रदेश के किसानों को बहुत लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के लाभ ( MP Solar Pump Yojana Benefits)

  • एमपी सोलर पम्प योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को सोलर पम्प प्रदान किये जायेगे।
  • MSolar Pump Yojana 2023 का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते है। और सोलर पंप की मदद से आसानी से अपने खेतो में सिंचाई कर सकते है।
  • योजना से उन किसानों को लाभ होगा, जिनके खेतों के आसपास बिजली नहीं पहुची है।
  • ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहाँ बिजली की पहुँच है किन्तु विधुत लाइन से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर स्थित हो। उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सोलर पंप योजना से किसानों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम हो सकेगा।
  • डीजल के इस्तेमाल से होने वाले खर्च एंव प्रदूषण पर रोक लगेगी।
  • राज्य के जिन क्षेत्रो में उर्जा वितरण कंपनियों द्वारा बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था नहीं की जा सकी हो। जिसके कारण किसानों को सिंचाई हेतु बिजली के अस्थायी कनेक्शन की व्यवस्था करनी पड़ती हो। ऐसे स्थान के किसानो को इस CM Solar Pump Yojana MP के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।

MP Solar Pump Yojana सामान्य जानकारी

योजना का नामएमपी सोलर पंप योजना (MP Solar Pump Yojana)
राज्यमध्यप्रदेश राज्य सरकार
शुरू किया गयाश्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
विभागमध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
कैटेगरीसरकारी योजना
लाभार्थीमध्यप्रदेश प्रदेश के किसान 
लाभसोलर पंप पर सब्सिडी मिलेगी 90% तक
पात्रताकिसान मध्‍यप्रदेश का निवासी होना चाहिए है।
एमपी पंप योजना आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmsolarpump.mp.gov.in/

(MP Solar Pump Yojana) मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए दस्तावेज़

  • यह योजना केवल मध्यप्रदेश के किसानों के लिए ही है।
  • आवेदक का मध्यप्रदेश निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक के पास किसान कार्ड होना चाहिए ।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य भूमि के कागज़ात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रथम चरण रजिस्ट्रेशन करें

  • MP Solar Pump Yojana Application Form भरने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • नवीन आवेदन के ल‍िए पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in को ओपन करें।
  • आपको इसमें नवीन आवेदन करे ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  • Mobile Number दर्ज करने के बाद OTP भेंजे बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एप्ली‍केशन मोबाइल पर OTP भेजकर सही नंबर की जॉंच करेगा।
  • OTP सत्यापन के उपरांत कृषक की सामान्य जानकारी दर्ज की जानी होगी।
  • इसके बाद आपको सामान्य जानकारी जैसे आवेदक का नाम ,जिला ,तहसील , गांव आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक बार सामान्य जानकारी भरने के उपरांत आपको न‍िम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्त होगी।
  • यहॉं पर कृषक का आधार ईकेवायसी, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी, जात‍ि स्वाघोषणा, जमीन से संबंध‍ित खसरे की जानकारी एवं मनचाहे सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी। ज‍िसके प्रत्ये‍क चरण नीचे द‍िए गए हैं-

Solar Pump Scheme Application Form का पहला चरण भरने के बाद दूसरे चरण में आगे का फॉर्म भरना है।

दूसरा चरण – आधार ईकेवाईसी और बैंक जानकारी

यहॉं पर कृषक का आधार ईकेवायसी, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी, जात‍ि स्वघोषणा, जमीन से संबंधित खसरे की जानकारी एवं मनपसंद सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी। जिसके प्रत्येक बिंदु नीचे दिए गए हैं।

1 – आधार e-KYC – क‍िसी भी व्यक्ति की पहचान को स्थाप‍ित करने के ल‍िए केवायसी क‍िया जाता है। योजना के अनुरूप आधार आधार‍ित ई- केवायसी (e-KYC) किया जाना आवश्यक है। इसे करने के ल‍िए दो आप्शन उपलब्ध कराये गए हैं (i) OTP द्वारा (ii) बायोमेट्रिक द्वारा। ज‍िसका मोबाइल नंबर आधार से ल‍िंक नही है, उसका e-KYC बायोमेट्रिक मशीन द्वारा क‍िया जा सकता है।

यद‍ि क‍िसी कारणवश आधार E-KYC नही हो पाता है तो पोर्टल 3 प्रयासों के बाद स्वघोषणा पर आगे की कार्यवाही जारी रखेगा। यहॉं यह उल्लेखनीय है क‍ि ऐसे प्रकरणों में दी गयी जानकारी का अलग से सत्यापन कराया जा सकता है एवं क‍िसी तरह की भ्रामक एवं गलत जानकारी देने पर आवेदन खार‍िज क‍िया जा सकता है।

2 – बैंक अकाउंट की जानकारी- आवेदक की बैंक संबंधी जानकारी रखने का उद्देश्य यह है क‍ि यद‍ि प्रकरण योजना अंतर्गत स्वीकृत नही होता है या कृषक भव‍िष्य में योजना अंतर्गत लाभ नही लेना चाहता है। तब पंजीकरण शुल्क / जमा क‍िए गए कृषक अंश को द‍िए गए बैंक अकाउण्ट में वाप‍िस जमा कराया जा सके।

3 – समग्र की जानकारी (वैकल्पिक)- आवेदक की डेमाग्राफ‍िक जानकारी के ल‍िए आवश्यक है क‍ि उसका समग्र आईडी के माध्यम से सत्यापन क‍िया जावे। यहॉं पर आवेदक को अपना समग्र आईडी तथा पर‍िवार आईडी की जानकारी दर्ज करना होगा।

4 – जातिवर्ग की जानकारी- आवेदक को अपनी जाति‍वर्ग (सामान्य, अन्य् प‍िछडा वर्ग, अनुसूच‍ित जात‍ि एवं अनुसूच‍ित जनजात‍ि) संबंधी स्वप्रमाणित घोषणा की जानी अन‍िवार्य है।

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का उद्देश्य

एमपी सोलर पंप योजना सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी दर पर सोलर पम्प उपलब्ध करवाना चाहती है। इस योजना में केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 90% सब्सिडी दिया जा रहा है। इससे राज्य में बागवानी की फसलों को बढ़ावा मिलेगा। इन सोलर पम्प की सहायता से खेतो में सिंचाई करने से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और किसानो की आय में वृद्धि होगी। इस योजना से विद्युत कंपनियों द्वारा बिजली की अस्थाई कनेक्शन को कम करने में मदद मिलेगी।

MP Solar Pump Yojana आशा करते हैं आपको यह मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी है अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Follow Google NewsClick Here
HOME PAGEClick Here
MP Solar Pump Yojana

Kanya Vivah Yojana MP: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश 2023

MP Saral Bijli Bill Mafi Yojana Registration: एमपी सरल बिजली बिल माफ़ी योजना रजिस्ट्रेशन करें बिल माफ होगा

PM Ujjwala Yojana List 2023: सरकार दे रही फ्री गैस सिलेंडर, जारी हुई नई लिस्ट

CM Street Vendor Yojana MP: 1 लाख का लोन बिना ब्याज के मिलेगा “पथ विक्रेता ऋण योजना” मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!