MP Jeevan Janani Yojana: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, महिलाओं के लिए शुरू की जाएगी ये नई योजना, खाते में आएंगे 4000 रुपए

MP Jeevan Janani Yojana

MP Jeevan Janani Yojana: हेलो सभी मध्यप्रदेश की माताएं बहनें मुख्यमंत्री जी आपके लिए एक से बढ़कर एक योजना ला रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अभी हाल ही में जिला मुरैना में एक सभा में इस योजना की चर्चा करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को 4000 रूपए धनराशि दी जाएगी। आइए जानते क्या क्या घोषणा की गई।

MP Jeevan Janani Yojana: सीएम शिवराज ने प्रदेश के चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए विभिन्न घोषणाएँ भी की। सभी जिला चिकित्सालय में ढाई-ढाई करोड़ रूपए की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 25 -25 लाख रूपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री जी ने अच्छा फैसला लिया है।

लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ कदम उठाए तब और अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री जी योजना के ऊपर योजना लांच करते जा रहे हैं। अब शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी योजना लानी चाहिए।

MP Jeevan Janani Yojana

आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिला वोटरों को साधने में जुटी है।महिलाओं-बेटियों को लेकर आए दिन बड़े बड़े ऐलान किए जा रहे है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना की सौगात के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

गुरूवार को मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को पति के आयकर दाता न होने पर 4 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सीएम ने की ये भी बड़ी घोषणाएं

  • सीएम शिवराज ने प्रदेश के चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए विभिन्न घोषणाएँ भी की।
  • सभी जिला चिकित्सालय में ढाई-ढाई करोड़ रूपए की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 25 -25 लाख रूपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे।
  • प्रदेश के ऐसे 1440 उप स्वास्थ्य केंद्र, जो भवन विहीन हैं, उनके भवन बनाये जायेंगे।
  • मुरैना सहित प्रदेश के 5 जिलों में एमआरआई मशीन सुविधा होगी।
  • नि:शुल्क दवाओं के वितरण के लिए संभाग स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाए जाएंगे।
  • सीएम ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की भी घोषणा की, जिसमें ऐसी गर्भवती महिलाएँ, जो आयकर दाता नहीं होंगी, को 4 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी।
  • जिले में एक फोरलेन सड़क और मुरैना रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा भी की।

लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना पर भी हो रहा विचार

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष की उन सभी बहनों को दिया जाएगा, जिनके परिवार की मासिक आय 20000 रूपये से अधिक न हो, घर में 4 पहिया वाहन न हो और 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो।

10 जून से बहनों के खाते में पैसे आना प्रारंभ हो जाएंगे।वही सरकार लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत 21साल से शादी तक प्रतिमाह बेटियों को 1000 रुपए मिलेंगे।फिलहाल इस योजना पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। आपको क्या लगता है कमेंट करके जरूर बताएं।

MP Jeevan Janani Yojana

MP Jeevan Janani Yojana

आशा करते हैं आपको यह योजना की सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी है। अगर आपको समय समय पर सरकारी योजनाओं की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके।

Join Our WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
HOME PAGEResult MP
MP Jeevan Janani Yojana
MP Jeevan Janani Yojana
Previous post

MP Board Class 5th 8th System Fail: 5वी 8वीं की परीक्षा लेने में नाकाम साबित हुआ राज्य शिक्षा केंद्र

Next post

MP Patwari Exam Computer MCQ 2023: यदि देने जा रहे हैं पटवारी का एग्जाम तो, कंप्यूटर से पूछे जा रहे हैं प्रश्नों को एक नजर जरूर पढ़ ले

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!